बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

घेराबंदी कर खुटार पुलिस ने रेत से भरे ट्रैक्टर को दबोचा

बिना रजिस्टे्रशन नम्बर का था ट्रैक्टर, खुटार मुख्य मार्ग में हुई कार्रवाई, अपराध दर्ज 
पोल खोल सिंगरौली 
खुटार  चौकी पुलिस ने रेत की चोरी कर रहे एक बिना रजिस्टे्रशन ट्रैक्टर ट्रॉली को घेराबंदी कर पकड़ी है। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी शीतला यादव ने एसपी मनीष खत्री के निर्देश पर की है।
जानकारी के अनुसार चौकी खुटार पुलिस को भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक बिना नम्बर का ट्रैक्टर वाहन का चालक बिलासपुर नदी से अवैध रेत रोड कर रहा है। सूचना की तस्दीक करने के लिए चौकी प्रभारी खुटार द्वारा गठित पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया।
 जहां मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर ग्राम खुटार मेन रोड में बिना नम्बर का ट्रैक्टर वाहन चेचिस  नम्बर एनएसएन 30320 जेडएसजी 749438 व इंजन नंबर एस 324 जी 12529 को पकड़ा गया। जिसमें अवैध रेत  पाये जाने पर आरोपी चालक आकाश बियार पिता पुष्पेद्र बियार उम्र 22 वर्ष निवासी खजूरी के कब्जे से अवैध रेत 100 फीट कीमत  3 हजार  रूपये एवं ट्रैक्टर कीमत 7 लाख रूपये का जप्त किया।
आरोपी चालक के विरूद्ध  धारा 303(2), 317(5) बीएनएस  4, 21 खान खनि अधि एवं 3/181 एमव्ही एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्रवाई में उनि शीतला यादव, सउनि मनीष सेन, प्रआर राय सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, आर गौरव यादव, उमेश अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button