बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

करवा चौथ आज, दांपत्य प्रेम और अटूट विश्वास का पर्व

डॉ. एन.पी. मिश्र के अनुसार शाम 7:10 से 8:20 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त

 

सिंगरौली। भारतीय संस्कृति में दांपत्य प्रेम, त्याग, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखेंगी।

शिवधाम मंदिर वैढ़न के महाप्रबंधक एवं ज्योतिषविद् डॉ. एन.पी. मिश्र के अनुसार, करवा चौथ केवल धार्मिक व्रत नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करती हैं। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:10 बजे से रात 8:20 बजे तक बताया गया है, जबकि चंद्रोदय रात 7:57 बजे होने की संभावना है।

वीरवती की कथा का विशेष महत्व

करवा चौथ पर वीरवती की कथा सुनने की परंपरा है। मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आधुनिक समय में यह पर्व पति-पत्नी के बीच पारस्परिक प्रेम, सम्मान और सहयोग का प्रतीक भी बन रहा है।
डॉ. मिश्र सिंगरौली जिला पुरोहित महासभा के अध्यक्ष तथा शिवधाम जन कल्याण समिति, वैढ़न के अध्यक्ष भी हैं।

Author

Related Articles

Back to top button