जन अभियान परिषद जिला सिंगरौली की नवांकुर संस्था सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी खुटार सेक्टर का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के तत्वावधान में नवांकुर संस्था सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी, खुटार सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत सभागार, बैढ़न में गत दिवस संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में रीवा संभाग समन्वयक श्री प्रवीण पाठक, जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा एवं विकासखंड समन्वयक श्री रजनीश प्रसाद मिश्रा की उपस्थिति में समितियों की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम स्तर पर सामाजिक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, समितियों की भूमिका, विभिन्न अभियानों में सहभागिता तथा आगामी गतिविधियों के संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में खुटार सेक्टर के खुटार, मेढ़ौली, जयंत एवं कांजी क्षेत्र की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित प्रत्येक समिति से चार-चार प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त नवांकुर सखी की अध्यक्ष समेत चार सखियों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षक श्री अभिषेक उपाध्याय ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए ग्राम विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में संस्था के कार्यक्रम समन्वयक शिवगंगा शाह एवम श्रीमती सावित्री प्रजापति तथा परामर्शदाता श्रीमती वंदना शाह उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर समितियों की सक्रियता बढ़ाना, सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा जन अभियान परिषद के माध्यम से संचालित गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना रहा।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम पर सम्भाग समन्वयक,जिला समन्वयक एवम ब्लॉक समन्वयक ने अत्यंत संतोष व्यक्त किया।













