बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शराब माफियाओं के खिलाफ कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला, दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी को दी श्रद्धांजलि

सिंगरौली। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी स्वर्गीय दिलीप पुरी गोस्वामी की शराब माफियाओं द्वारा वाहन से कुचलकर की गई हत्या के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली (शहर) ने अंबेडकर चौक, बैढ़न में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और शराब माफियाओं के बढ़ते प्रभाव को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के हौसले बढ़ रहे हैं तथा पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।


जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण और प्रशासनिक विफलताओं के चलते शराब माफियाओं एवं अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। खातेगांव थाना प्रभारी की हत्या प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और शासन-प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
चौहान ने प्रदेश के गृहमंत्री मोहन यादव पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा प्रदेश की जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन में सुरेश दुबे, रूपेश चंद्र पांडे, के.डी. सिंह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, बी. त्रिपाठी, बांटो कौर, रामगोपाल पाल, अनिल वैद्य, विजय शाह, विद्यासागर वैश्य, देवपति सिंह, शाहिद खान रिंकू, सुदामा कुशवाहा, सुदामा साकेत, कृष्णा शाह, रामसागर शाह, लखनलाल शाह, गंगासागर, विद्यापति शाह, मनोज शाह, मुकेश शर्मा, अग्रसेन शर्मा, प्रहलाद शाह, अरविंद दुबे, उसैद हसन सिद्दीकी, रविंद्र शर्मा, बृजेंद्र शर्मा, राजू शाह, रामबृज कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, कमल नारायण सिंह, संजय सोनी और रोहित पांडे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button