देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर और आधुनिक संसाधन जरूरी: योगी आदित्यनाथ

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहता है। उसे अपनी क्षमता साबित करने के लिए अवसर और आधुनिक संसाधनों की जरूरत है। सरकार का प्रयास है कि संसाधनों की कमी किसी भी युवा की प्रतिभा के रास्ते में बाधा न बने।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत अब तक प्रदेश के 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में रविवार को लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस नए चरण के बाद वितरित डिजिटल उपकरणों की संख्या करीब 85 लाख तक पहुंचने का दावा किया गया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार डिजिटल इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। युवाओं को तकनीक से जोड़कर शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों तक उनकी पहुंच आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में युवाओं के भविष्य और तकनीकी सशक्तीकरण पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अब सरकार की प्राथमिकता युवाओं को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने की है।

Author

Related Articles

Back to top button