बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वरिष्ठ भाजपा नेता अशरफी लाल गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

नेहरू चिकित्सालय में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सिंगरौली। वार्ड क्रमांक 39, वैढ़न के वरिष्ठ भाजपा नेता अशरफी लाल गुप्ता का नेहरू चिकित्सालय में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अशरफी लाल गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में क्षेत्र में अपनी पहचान रखते थे। उनके निधन पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक व्यक्त करने वालों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Author

Related Articles

Back to top button