बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

छठ घाटों पर पहुंचीं नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा, व्रतियों को दी शुभकामनाएं

बरगवां के वार्ड 2, 4 और 5 में की पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बरगवां, सिंगरौली। लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष प्रमिला वर्मा ने प्रातःकाल वार्ड क्रमांक 2, 4 और 5 स्थित छठ घाटों का भ्रमण किया। उन्होंने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की पूजा-अर्चना कर व्रतियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रमिला वर्मा ने छठी मैया से नगर परिषद क्षेत्र सहित समस्त जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा, पवित्रता और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देता है।

पूजा-अर्चना के दौरान अरविंद बैस सहित अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ छठी मैया की आराधना कर परिवार और समाज की मंगलकामना की।

Author

Related Articles

Back to top button