बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

सिवनी में वायरल वीडियो के मामले में पुलिस मुख्यालय की तत्काल कार्रवाई – 6 पुलिसकर्मी निलंबित

भोपाल : जिला सिवनी से संबंधित पुलिसकर्मियों के अनुचित आचरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले को माननीय मुख्‍यमंत्री महोदय ने गंभीरता से लिया है।17 नवंबर 2026 को वायरल हुए वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा होटल के कमरे में मौजूद महिला एवं पुरुष से आपत्तिजनक एवं अनुचित तरीके से बातचीत करने तथा उनके सामान में मादक पदार्थ रखने की धमकी दिए जाने संबंधी तथ्य प्रदर्शित हो रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय मुख्‍यमंत्री महोदय के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित किया गया है :-

1. दीपक मिश्रा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक, सिवनी ।

2. चंचलेश मरकाम, एसडीओपी, सिवनी ।

3. निरीक्षक सतीश तिवारी, थाना प्रभारी, सिवनी ।

4. प्रधान आरक्षक 200 नवीन तिवारी, जिला पुलिस बल, सिवनी।

5. आरक्षक (चालक) 606 कृष्णा परते, जिला पुलिस बल, सिवनी।

6. आरक्षक 761 सलमान खान, 8वीं वाहिनी, विसबल, छिंदवाड़ा (बी कंपनी)।

सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए उप पुलिस महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज को निर्देशित किया गया है । उन्हें जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मध्यप्रदेश पुलिस अनुशासन, जवाबदेही एवं पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है। पुलिसकर्मियों द्वारा अनुचित आचरण एवं कदाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button