बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर 2 विद्यालयों के प्राचार्यों को नोटिस

 

सिंगरौली। शासकीय विद्यालयों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को NEET एवं JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए संचालित विशेष कोचिंग कक्षाओं में लापरवाही सामने आने पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जिले के 2 विद्यालयों में कोचिंग का नियमित संचालन नहीं पाए जाने पर संबंधित प्राचार्यों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
कमिश्नर, रीवा संभाग के निर्देशन में जिले के सभी हायर सेकंडरी विद्यालयों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराना है।कोचिंग कक्षाओं की नियमितता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय स्तर पर निगरानी की जा रही है। निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान 2 विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से नहीं होना पाया गया। इसके बाद संबंधित प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने के निर्देश
जिला शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कोचिंग कक्षाओं का नियमित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों की उपस्थिति, विषयवार अध्यापन और शैक्षणिक प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता को गंभीरता से लिया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button