बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाने पर जोर, बैढ़न में विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

दस्तावेजीकरण, अभिलेखों के रखरखाव और समितियों को स्वयंसेवी संगठन के रूप में विकसित करने की दी गई जानकारी

सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ओर से 23 नवंबर 2026 को विकासखंड बैढ़न की चयनित प्रस्फुटन समितियों के लिए मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत सभागार बैढ़न में आयोजित इस कार्यक्रम को ‘प्रस्फुटन शक्ति संचय’ नाम दिया गया। इसमें समितियों के कार्यों, संगठनात्मक मजबूती और दस्तावेजों के सुरक्षित रखरखाव से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत कुमार बरवा, जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, जनपद पंचायत बैढ़न के लेखा अधिकारी राजेश तिवारी, एडीओ विजय कुमार जैसल और विकासखंड समन्वयक रजनीश मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत जिला समन्वयक ने किया।

समितियों के कार्यों और दस्तावेजीकरण पर चर्चा

प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा ने प्रस्फुटन समितियों की भूमिका और उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समिति के कार्यों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण करने तथा आवश्यक अभिलेखों को सुरक्षित रखने की जरूरत बताई।

विकासखंड समन्वयक रजनीश मिश्रा ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के परिचय एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रस्फुटन समितियों को स्वयंसेवी संगठन के रूप में विकसित करने और उनकी गतिविधियों का उचित दस्तावेजीकरण करने की प्रक्रिया समझाई।

नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दिया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में उपस्थित नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान रमेश गुर्जर, जगप्रसाद विश्वकर्मा, रामसूरत विश्वकर्मा, शिवगंगा साहू (सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट), सुशिल्या शाह, परामर्शदाता रिनू शर्मा, सविता शाह, वंदना शाह, पूनम सिंह और अभिषेक उपाध्याय सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button