बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

माड़ा में एक ही रात दो गल्ला व्यापारियों के घर चोरी, 2 लाख की नकदी-जेवरात पार

थाने से कुछ कदम की दूरी पर हुई वारदात, भगवान दास शाह और अंजनी शाह के घरों को चोरों ने बनाया निशाना

सिंगरौली (माड़ा)। माड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने दो गल्ला व्यापारियों के घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। दोनों घरों से करीब 1 लाख रुपये नकद और लगभग 1 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की बात सामने आई है। एक ही रात में हुई दो वारदातों से क्षेत्र के व्यापारियों और रहवासियों में चिंता का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले बाजार में रहने वाले गल्ला व्यापारी भगवान दास शाह के मकान में चोरी की। इसके बाद दूसरे व्यापारी अंजनी शाह के घर को निशाना बनाया। सुबह जब परिवारों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि दोनों व्यापारियों के घर माड़ा थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित हैं। थाने के नजदीक एक ही रात में दो घरों में चोरी होने से पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवारों के मुताबिक, दोनों घरों से करीब 1 लाख रुपये नकद और लगभग 1 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Author

Related Articles

Back to top button