वार्ड 38 में 8.32 लाख रुपये की डब्ल्यूबीएम सड़क का भूमिपूजन
पार्षद अनिल वैश्य के प्रयासों से पूरी हुई लंबे समय से चली आ रही मांग, तुलसी-ढोटी के रहवासियों को मिलेगी आवागमन में राहत

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-ढोटी में शुक्रवार को 8 लाख 32 हजार रुपये की लागत से बनने वाली डब्ल्यूबीएम सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
भूमिपूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैश्य ने कहा कि क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। इस मांग को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और नागरिकों को बेहतर आवागमन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
सड़क बनने से तुलसी-ढोटी क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।भूमिपूजन कार्यक्रम में रामदयाल साकेत, सुजीत कुमार वैश्य, रामजनम वैस, मायाराम वैस, रामानुग्रह वैस, पंकज नाई सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।













