बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़ा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

15 दिवस में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश

सिंगरौली। जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर सहित शौचालयों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा आगामी 15 दिवस में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कराने तथा विद्यार्थियों को बागवानी गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही नल-जल योजना के माध्यम से विद्यालय परिसर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय परिसर में स्थित अनुपयोगी एवं जर्जर भवनों को नियमानुसार ध्वस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को सभी निर्देशों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

Author

Related Articles

Back to top button