बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 में एनटीपीसी विंध्याचल को लगातार चौथे वर्ष प्लैटिनम अवार्ड से किया गया सम्मानित

सिंगरौली- एनटीपीसी विंध्याचल को कलिंग सेफ्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 के प्लैटिनम वर्ग में लगातार चौथे वर्ष सम्मानित किया गया। 27 नवंबर 2026 को भुवनेश्वर में आयोजित समारोह में श्री संजय कुमार दास, उप महाप्रबंधक(सुरक्षा) ने एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

यह उपलब्धि व्यावसायिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्टेशन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, यह विद्युत क्षेत्र में सुरक्षा उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने की दिशा में एनटीपीसी विंध्याचल के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है।

Author

Related Articles

Back to top button