बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 42वां स्थापना दिवस

एनसीएल के 42 वर्ष: उपलब्धियों का उत्सव, कर्मियों के समर्पण का सम्मान

सिंगरौली- शनिवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में 42वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया । सुबह में मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खनिक मूर्ति पर माल्यार्पण व श्रम शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के साथ 42वें स्थापना दिवस का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एनसीएल सीएमडी, श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया।

पंजरेह भवन प्रांगण में आयोजित समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में एनसीएल के भूतपूर्व सीएमडी क्रमशः श्री ए. के. दास, श्री टी. के. नाग, एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्य – सीएमएस से श्री अजय कुमार, बीएमएस से श्री नीतीश कुमार, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, सीएमओएआई महासचिव श्री सर्वेश सिंह उपस्थित रहे। साथ ही मुख्यालय के महाप्रबंधकगण एवं विभागाध्यक्ष व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

इस दौरान अपने उद्बोधन में सीएमडी, एनसीएल श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने सभी कर्मियों एवं हितग्राहियों को 42वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सीएमडी एनसीएल ने कहा कि 11 मिलियन टन के प्रारंभिक उत्पादन से अपनी यात्रा शुरू कर एनसीएल ने आज देश की अग्रणी कोयला उत्पादन कंपनी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। उन्होंने कंपनी की उत्कृष्टता में पूर्व नेतृत्वकर्ताओं के अमूल्य योगदान की सराहना की

उन्होंने एनसीएल कर्मियों से देश की ऊर्जा संरक्षा तथा कंपनी को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना योगदान देते रहने हेतु आह्वान किया।इस कार्यक्रम के बाद एक संवादात्मक सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें एनसीएल के भूतपूर्व सीएमडी ने वर्तमान सीएमडी, निदेशकमंडल तथा विभागाध्यक्षों से विभिन्न मानकों पर चर्चा की।एनसीएल की सभी परियोजना व इकाइयों में भी 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button