सीधी

सोलर पैनल के नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी…

सोलर पैनल के नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी…

 

वर्षों बाद भी नहीं मिल रही सब्सिडी…

 

दर्जनों पीडित लगा रहे चक्कर…

सीधी पोल खोल पोस्ट
प्रदेश सरकार द्वारा हर घर रोशन करने एवं किसान व उपभोक्ताओं को आत्म निर्भर बनाने की मंशा के साथ सोलर पैनल में सब्सिडी देकर आर्थिक मदद की जा रही है। वहीं सीधी जिले में कुछ दलाल सक्रिय हो गये हैं जो विद्युत विभाग व पुलिस से सांठ गांठकर उपभोक्ता को मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से गोल माल कर देते हैं।
जिला मुख्यालय में दर्जनों ऐसे उपभोक्ता भी हैं जो स्वयं के व्यय पर सोलर पैनल अपने मकान खेत में लगवा लिये हैं किन्तु आज दिनांक तक शासन से मिलने वाली सब्सिडी उन्हे प्राप्त नहीं हुई है, जिसकी शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा कई स्थलों पर की गयी है। उसके बाबजूद भी न्याय न मिलने से वे अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। जिसके चलते नये उपभोक्ता व किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उन्हे भय है कि जब पुलिस प्रशासन विचौलियों पर मेहरवान है तो उन्हे भी शासन द्वारा मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पायेगा और विचौलिये पूरा गोल माल कर देेंगे।

 

सीधी जिले में सोलर पैनल के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगे जाने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, जिसमें कई लोग सरकारी सब्सिडी न मिलने से परेशान हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी सीधे बैंक खाते में आती है, लेकिन कुछ विक्रेता गलत जानकारी देकर या अनुबंधित शर्तों का पालन न करके उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। इस योजना के तहत 1 किलोवाट से 3 किलोवाट के सिस्टम पर सब्सिडी का प्रावधान निहित है।

 

 

वहीं जानकारों की माने तो उपभोक्ताओं को अगर अभी तक सब्सिडी नहीं मिली है, तो इसका कारण हो सकता है कि या तो सही तरीके से आवेदन नहीं किया है या फिर योजना के नियमों का उल्लंघन हुआ है।

 

सब्सिडी के लिए सही प्रक्रिया

 

ऑनलाइन आवेदन करें, सोलर पैनल की सब्सिडी के लिए केवल विभाग के पोर्टल पर ही आवेदन करें। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। सब्सिडी की राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।

 

ठगी से बचने के उपाय

 

केवल अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से ही सोलर पैनल लगवाएं। सोलर पैनल खरीदने से पहले सब्सिडी की पूरी जानकारी लें। सोलर पैनल खरीदने से पहले सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी देने वाले विक्रेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करें।
सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बताया गया कि सीधी जिले में कई दलाल सक्रिय हैं जो उपभोक्ता को लगातार गुमराह कर रहे हैं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button