सिंगरौली जिले अंतर्गत चितरंगी के दोरज हनुमान मंदिर में श्रीराम अति महायज्ञ


गुरुचरण दास महाराज जी की कथा से गूंज रहा हनुमान मंदिर परिसर।
सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम दोरज शैलवार स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में चल रहा श्रीराम अति महायज्ञ नव दिवसीय अनुष्ठान इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम बना हुआ है।
यह आयोजन 24 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक चलेगा, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं। विशाल पंडाल में सजे भव्य मंच पर प्रतिदिन गुरुचरण दास महाराज जी की अमृतमयी वाणी में श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है।
महाराज जी द्वारा श्रीराम भक्त हनुमान जी की अद्भुत लीलाओं एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर दिए जा रहे दिव्य प्रवचनों से श्रोता भाव-विभोर हो रहे हैं।मंदिर परिसर में स्थापित प्राचीन हनुमान प्रतिमा एवं सजे हुए मंदिर की सुंदरता भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

भव्य पंडाल में भक्तों के लिए बैठने, प्रसाद वितरण और भंडारे की उत्तम व्यवस्था की गई है।
श्रीराम नाम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है और यह आयोजन धर्म, शांति और एकता का संदेश दे रहा है।
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली













