बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली रेलवे स्टेशन के शौचालय में महिला से रेप, मामला दर्ज

पोल खोल सिंगरौली / सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला को जीआरपी ने 300 किमी दूर कटनी लाकर एफआइआर दर्ज की और आरोपी वाहन स्टैंड के ठेकाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, रविवार रात 25 वर्षीय महिला पति के साथ जबलपुर-इंटरसिटी से सिंगरौली पहुंची। यहां से उन्हें चौपन जाना था। करीब 12.30 बजे पति चाय लेने स्टेशन के बाहर गया और महिला सिंगरौली-बरगवां छोर स्थित शौचालय गई, तभी वाहन स्टैंड के कर्मचारी देवालाल साकेत उम्र 25 वर्ष ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बात दंपति ने सिंगरौली स्टेशन चौकी में इसकी शिकायत की।

जबलपुर से महिला एसआई को बुलाया
सिंगरौली स्टेशन चौकी में ऑनलाइन एफआईआर, सीसीटीएनएस व महिला एसआई पदस्थ न होने से पीड़िता की करीब 300 किमी दूर कटनी जीआरपी थाने लाकर एफआइआर दर्ज की गई।

कटनी जीआरपी में महिला एसआई न होने से जबलपुर से एसआई संजीवनी राजपूत को कटनी बुलाया गया। संजीवनी ने महिला के बयान लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 64, 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। बता दें, सिंगरौली स्टेशन कटनी जीआरपी थाना क्षेत्र में आता है इसलिए यहां कार्रवाई हुई।

शौचालय में वारदात
स्टेशन के शौचालय में वारदात हुई है। महिला को कटनी लाकर एफआइआर कराई गई।
एलपी कश्यप
थाना प्रभारी जीआरपी कटनी

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button