बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवरात्रि के प्रथम दिन वार्ड-36 में चला स्वच्छता अभियान, पूजा पंडालों और मंदिरों की कराई गई सफाई

पार्षद प्रेमसागर मिश्रा की पहल, जयनगर, तेलगवां और जुवाड़ी में श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास

सिंगरौली। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद प्रेमसागर मिश्रा की पहल पर जयनगर, तेलगवां एवं जुवाड़ी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन वार्ड के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य कराया गया, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ एवं पवित्र वातावरण में माता रानी की पूजा-अर्चना कर सकें।

पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि आस्था, भक्ति और शक्ति की आराधना का पर्व है। ऐसे पावन अवसर पर धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि माता रानी के स्वागत और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वार्ड के पूजा पंडालों एवं मंदिरों में सफाई कराई गई। अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना और श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
इस दौरान क्षेत्रवासियों से भी अपील की गई कि वे पूजा स्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, ताकि नवरात्रि का पर्व स्वच्छता और श्रद्धा के साथ मनाया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button