देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के बयान पर बवाल, हिंदू आस्था का मजाक उड़ाने का आरोप

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। हिंदू धर्म और उसके देवी-देवताओं पर उनकी टिप्पणी ने राज्य की राजनीति में नई आग लगा दी है। बीजेपी और बीआरएस ने इस बयान को हिंदू आस्था का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

विवाद उस समय भड़का जब एक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी ने कहा कि हिंदू धर्म में तीन करोड़ देवी-देवता हैं—अविवाहितों के लिए अलग भगवान, दो बार शादी करने वालों के लिए अलग, शराब पीने वालों का अलग भगवान, मुर्गियों की बलि देने वालों और दाल-चावल चढ़ाने वालों के लिए भी अलग-अलग भगवान हैं। विपक्षी दलों ने इसे हिंदू मान्यताओं का मजाक करार दिया है।

बीजेपी नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि यह किसी आम व्यक्ति का नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का बयान है, जिससे हिंदू समाज आहत हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस और रेवंत रेड्डी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उधर, बीआरएस ने भी इसे हिंदू भावनाओं पर चोट बताया और मुख्यमंत्री को ऐसे बयान से परहेज करने की नसीहत दी।

कांग्रेस ने अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, जबकि बीजेपी और बीआरएस ने घोषित किया है कि माफी मिलने तक वे इस मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठाते रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button