मध्य प्रदेशसीधी

सीधी में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को अधिवक्ता संघ का समर्थन

छात्र आंदोलन को मिला मजबूत साथ

सीधी। जिले में पिछले 5-6 वर्षों से छात्रों द्वारा की जा रही विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को अब महत्वपूर्ण समर्थन मिल गया है। जिला अधिवक्ता संघ सीधी ने इस मांग का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से जिले में उच्च शिक्षा का स्तर बेहतर होगा तथा विधि सहित सभी संकायों की पढ़ाई स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एड. बृजेंद्र सिंह ने छात्रों की मांग को उचित बताते हुए कहा कि शिक्षा के व्यापक विकास के लिए विश्वविद्यालय आवश्यक है। वहीं छात्र संगठन की सदस्या ज्योति पटेल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र विश्वविद्यालय स्थापित नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।

अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष एड. यूनूस सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष एड. चंद्रमोहन गुप्ता, सतीश उरमालिया, जीवेन्द्र द्विवेदी, विनोद वर्मा, रणविजय सिंह वर्मा, कामता प्रसाद नामदेव, रोहिणी जायसवाल, राजेंद्र जैसवाल, रोहिणी पटेल सहित कई अधिवक्ताओं ने छात्रों की मांग का समर्थन किया।

छात्र प्रतिनिधि मंडल ने अधिवक्ता संघ पहुंचकर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में ज्योति पटेल, विनोद सिंह, मुस्कान द्विवेदी, सूरज सोनी, मनीषा पटेल, इन्द्रलाल, सुमित सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button