सीधी जिले के गेरूआ गांव में दो बाइक आपस में टकराई एक की मौत 2 घायल…

सीधी जिले के गेरूआ गांव में दो बाइक आपस में टकराई एक की मौत 2 घायल…
सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी क्षेत्र सिहावल अंतर्गत ग्राम गेरूआ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है तथा दो लोग घायल हुए हैं। जिसमें से एक की हालत गंभीर है दूसरे को सामान्य चोट आई है।
यह घटना 03 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को समय 3.30 से 4 बजे के आसपास हुआ जब सिहावल की तरफ से स्पलेंडर बाइक क्रमांक mpzg3278 में सवार युवक अनिल साकेत पिता रघुनाथ साकेत उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम केसौली ग्राम पंचायत गेरूआ जो बघोर की तरफ जा रहा था कि जैसे ही ग्राम दुब्बार के पास पहुंचा कि साइड से मवेशी सड़क पार कर रहे थे एवं सामने से एक अन्य मोटर साइकिल क्रमांक mp53zb1884 आ गई जिससे मृतक मवेशियों के बाद बाइक से भी टकरा गया एवं उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जो गंभीर रूप से घायल हुआ है वो ईमरान आलम पिता अब्दुल मजीज 24 गेरूआ का बताया गया है जो प्रयागराज से अपने घर जा रहा था। मुकेश पिता रामपति कोल 23 वर्ष रजहा टीकर गेरूआ से घर पत्नी को बुलाकर घर वापस आ रहा था मुकेश को सामान्य चोट आई है।
इस घटना की जानकारी लगते ही सिहावल चौकी प्रभारी अजीत पांडेय सिहावल एवं अमिलिया का पुलिस बल लेकर पहुंचे तथा घायलों को उपचार हेतु सिहावल अस्पताल में भर्ती कराया एवं मृतक का पंचनामा तैयार करते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गए हैं।













