मध्य प्रदेशसिंगरौली

आदर्श ग्राम कंजी में बोरी बंधन एवं गोष्ठी कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सिंगरौली – विकास खण्ड बैढ़न सेक्टर खुटार अंतर्गत आदर्श ग्राम कंजी में जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान एवं गोष्टी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के नवांकुर संस्था सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के कार्यक्रम समन्वयक द्वारा पूर्व सूचना के अनुसार जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान एवं गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित हुअस।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा के उपस्थिति में जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान एवं गोष्ठी का कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा जल संचय के रखरखाव हेतु जानकारी दिया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम समन्वयक श्रीनिवास श्रीवास्तव के द्वारा जल संचय अभियान को बोरी बंधान एवं अन्य जानकारियां बताते हुए विस्तृत रूप से चर्चा किया गया, एवं प्रसफुटन समिति के अध्यक्ष रामप्रताप शाह के द्वारा अपने विचारों को संबोधित किया गया एवं नामांकुर सखी की सभी महिलाएं पराम र्शदाता , श्रीमती सविता शाह सुश्री सुरेखा गुप्ता सुश्री रेनू शर्मा, तथा प्रस्फुटन समिति के सचिन राजबली विश्वकर्मा सदस्य ममता शाह अन्य ग्रामीण जन के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

Author

Related Articles

Back to top button