मध्य प्रदेशसिंगरौली

कॉलेज की दो छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

सिंगरौली।बैढ़न स्थित सरकारी कॉलेज की दो छात्राओं से लगातार छेड़छाड़ और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय सियाराम साहू के रूप में हुई है, जो शादीशुदा है।

भतीजी को छोड़ने के बहाने कॉलेज पहुँचता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, सियाराम साहू अपनी भतीजी को कॉलेज छोड़ने के बहाने बैढ़न पहुंचता था। इसी दौरान वह रास्ते से गुजरने वाली छात्राओं को निशाना बनाता था। छात्राओं ने बताया कि आरोपी लंबे समय से उनका पीछा करता था और अभद्र व्यवहार करता था।

शिकायत के बाद तेज हुई कार्रवाई
पीड़ित छात्राओं ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामला मीडिया में प्रमुखता से आने के बाद पुलिस ने आरोपी की खोज तेज की। नगर एसपी पीएस परस्ते ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई, जिसमें आरोपी की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। पूछताछ में सियाराम ने कई छात्राओं से छेड़छाड़ करने की बात कबूल की।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने छात्राओं से अपील की है कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Author

Related Articles

Back to top button