मध्य प्रदेशसिंगरौली

अर्जुन नगर की गरीब महिला ने रास्ता खुलवाने की लगाई गुहार

 

सिंगरौली। अर्जुन नगर गोलाई बस्ती, वार्ड क्रमांक 18 की निवासी श्यामवती जायसवाल ने कलेक्टर सिंगरौली को एक आवेदन सौंपकर अपने आवास तक आने-जाने के रास्ते को खुलवाने की मांग की है। प्रार्थीया ने बताया कि नगर निगम द्वारा बनाए गए रोड के पास कंचन सिंह पति विनीत सिंह द्वारा बाउंड्री बनाकर उसका रास्ता पूरी तरह से रोक दिया गया है, जिससे उनके परिवार को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


श्यामवती जायसवाल ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। उनके पति राजकुमार जायसवाल गंभीर रूप से बीमार रहते हैं—एक फेफड़ा खराब हो चुका है और कमर की हड्डी भी टूट चुकी है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो रहा है। उनके एक लड़का और एक लड़की है जो किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं।
प्रार्थीया ने आरोप लगाया है कि कंचन सिंह बघेल एवं विनीत सिंह बघेल, जो एनसीएल क्वार्टर में रहते हैं, आसपास की एनसीएल की भूमि पर कब्जा कर प्लॉट बनाकर बेचते हैं। शेष बची जमीन को बेचने के उद्देश्य से वह गरीब परिवारों को परेशान करते हैं। श्यामवती का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान उनके घर तक मिट्टी डालने का काम हो रहा था, तभी कंचन सिंह और विनीत सिंह ने पार्षद अखिलेश सिंह से संबंधों का दबाव बनाते हुए उनके रास्ते को रुकवा दिया और बाउंड्री खड़ी कर दी।
प्रार्थीया ने कलेक्टर महोदय से आग्रह किया है कि उनके आवागमन का रास्ता तत्काल प्रभाव से पुन: खुलवाया जाए, ताकि वह और उनका परिवार बिना किसी बाधा के जीवन जी सकें।

Author

Related Articles

Back to top button