न्यूज़ अपडेट.मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस…

न्यूज़ अपडेट.मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस…
सीधी। जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अन्तर्गत मडिला के सलैया मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति को बचाने के चक्कर में द्विवेदी बस पलटी दो दर्जन से ज्यादा व्यक्ति थे।
बस बताया जाता है कि अमिलिया से सीधी की तरफ जा रही थी दुवेदी बस क्रमांक MP 53 P 0636 पलटी जिसमें सवार सभी व्यक्तियों को मामूली चोट आने की जानकारी प्राप्त हो रही है।
वही चार से पांच लोग को ज्यादा चोट आने की जानकारी प्राप्त हो रही है जो गंभीर बताए जा रहे हैं वहीं कमर्जी पुलिस को घटना के संबंध में जैसे ही जानकारी मिली तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव का कार्य करते हुए सभी गंभीर घायलों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। और आगे की कार्यवाही में कमर्जी पुलिस जुटी हुई है।













