मध्य प्रदेशसिंगरौली

टोपा टोला प्राथमिक विद्यालय को लेकर वायरल खबर पर विभाग की सफाई

बच्चों को मेनू के अनुसार मिल रहा गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन-डीपीसी

सिंगरौली- शासकीय प्राथमिक विद्यालय टोपा टोला, जनशिक्षा केंद्र गन्नई, विकासखंड देवसर को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों के संबंध में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) श्री आर.एल. शुक्ला ने स्थिति स्पष्ट की है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह खबर सामने आई थी कि विद्यालय में बच्चों को मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जा रहा है तथा विद्यालय की इमारत जर्जर होने के कारण बच्चे बाहर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विकासखंड समन्वयक शिक्षा द्वारा जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा के अनुसार विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तायुक्त दाल, चावल एवं सब्जी मध्यान्ह भोजन के रूप में प्रदान की जा रही है।जांच में यह भी सामने आया कि विद्यालय में कुल 16 बच्चे अध्ययनरत हैं।

विद्यालय का एक कमरा पंचायत द्वारा बनवाया गया है, जो सुरक्षित स्थिति में है, और उसी कमरे में नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जिन कक्षों की स्थिति जर्जर पाई गई, उनमें कोई कक्षा संचालित नहीं की जा रही है।डीपीसी ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए शिक्षिका द्वारा कुछ समय के लिए बच्चों को खुले स्थान पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा था, जिसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी।विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिक्षण कार्य और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button