जनकल्याण की दिशा में एनसीएल अमलोरी का संवेदनशील प्रयास, बैगा बस्ती में कंबल वितरण

सिंगरौली।अत्यधिक शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन सिंगरौली एवं नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) अमलोरी क्षेत्र के संयुक्त प्रयास से सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत 27 दिसंबर 2025 को मुड़वानी बैगा बस्ती में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मानवीय पहल के अंतर्गत बैगा बस्ती के गरीब, वृद्ध, असहाय, दिव्यांग, विधवा एवं आर्थिक रूप से कमजोर 60 जरूरतमंद महिला, पुरुष एवं बच्चों को ऊनी गर्म कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें भीषण ठंड से राहत मिल सके।
कार्यक्रम एनसीएल अमलोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में तथा सीएसआर टीम के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के समन्वय से यह पहल जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई।इस अवसर पर तहसीलदार अभिषेक यादव, पटवारी गोविंद चौरसिया, प्रबंधक (मानव संसाधन/सुरक्षा) संत राम, कार्यालय अधीक्षक (सीएसआर) विनोद सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन और एनसीएल अमलोरी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।













