मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 का शुभारंभ, 10 खदानों में होगा विस्तृत निरीक्षण

सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सोमवार को वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 की औपचारिक शुरुआत हो गई। यह कार्यक्रम 8 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा, जिसके दौरान एनसीएल की सभी 10 खदानों समेत सिंगरौली परिक्षेत्र की अन्य खदानों का विस्तृत सुरक्षा निरीक्षण किया जाएगा।मुख्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एनसीएल निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) आशुतोष द्विवेदी, खान सुरक्षा महानिदेशालय गाजियाबाद से डीजीएमएस अधिकारी — वाई. लक्ष्मी श्रीनिवास, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल) अनिल कुमार चौधरी सहित विभिन्न केंद्रीय श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए।अपने उद्बोधन में रजनीश नारायण ने एनसीएल की सुरक्षा-केन्द्रित कार्य संस्कृति, अनुशासन और संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कर्मियों को ‘सुरक्षा प्रथम, सुरक्षा सदैव के सिद्धांत के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही कंपनी द्वारा अपनाए गए नवाचारी, पारदर्शी व बहुविषयक आईटी-आधारित सुरक्षा सिस्टम की भी प्रशंसा की।

 

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की शपथ ली।इधर, एनसीएल की सभी परियोजनाओं और इकाइयों में भी उत्साह के साथ सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया गया। सप्ताहभर चलने वाले आयोजन में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण, निरीक्षण और विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

Author

Related Articles

Back to top button