ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सासन पुलिस ने रास्ता रोककर टैक्स मांगने वाले तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिंगरौली। सासन पुलिस चौकी ने रास्ता रोककर जबरन टैक्स की मांग करने वाले फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर पी.एस. परस्ते के निर्देशन में की गई।गिरफ्तार आरोपियों में रोशन पुरी, चन्दन पुरी, दोनों निवासी बिलासपुर, तथा आदित्य सिंह, निवासी मकरोहर शामिल हैं।

घटना का विवरण
फरियादी मिथलेश कुमार शाह ने 5 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी के साथ रात लगभग 1 बजे बोलेरो वाहन से मझौली से लौट रहा था। जैसे ही वे काम तिराहा पहुंचे, तभी आरोपियों ने अपाची मोटरसाइकिल बोलोरो के सामने खड़ी कर वाहन रोक लिया। आरोपियों ने हाथ में डंडा लेकर 10,000 रुपये “टैक्स” के रूप में मांग किए। पैसे देने से इनकार करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए फरियादी और उसके साथी के साथ मारपीट की।मामले में थाना बैदन में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसके बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस ने लगातार तलाश कर 8 दिसंबर 2025 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संदीप नामदेव, स.उ.नि. विजय, स.उ.नि. लेखचन्द्र, प्रआर संतोष साकेत, बलराज सिंह, हेमराज पटेल, सुमत रावत, लल्लू सिंह, जितेन्द्र सिंह और अनिल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button