पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुयी जनसुनवाई, सुनी गईं फरियादियों की समस्याएँ

सिंगरौली-पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएँ सुनीं। जनसुनवाई में लोगों ने अपने-अपने आवेदन प्रस्तुत किए और पुलिस अधिकारियों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना।
एएसपी ने कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कराया, जबकि अन्य आवेदनों पर शीघ्र एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी. एस. परस्ते, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी नवानगर कपूर त्रिपाठी, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया। महिला अधिकारियों ने उनकी काउंसलिंग करते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।सिंगरौली पुलिस ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस निरंतर तत्पर है और जनहित में ऐसे जनसुनवाई कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।













