ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में वन कटाई पर कांग्रेस सक्रिय, 12 सदस्यीय तथ्य अन्वेषण समिति 10 दिसंबर को पहुंचेगी

सिंगरौली। जिले में लगातार बढ़ रही वन कटाई, पर्यावरणीय नुकसान और आदिवासी समुदाय के अधिकारों के हनन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय तथ्य अन्वेषण समिति का गठन किया है, जो 10 दिसंबर को सिंगरौली आकर हालात का विस्तृत अध्ययन करेगी।समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार, पूर्व सांसद श्रीमती मीनाक्षी नटराजन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह, पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती हिना कांवरे, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, विधायक श्री जयवर्धन सिंह, विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम तथा पूर्व मंत्री श्री बाला बच्चन शामिल हैं।यह समिति स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा कर जमीनी सच्चाई का दस्तावेज तैयार करेगी और अपनी रिपोर्ट कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी।

 

जिला कांग्रेस ने की तैयारी बैठक
समिति के आगमन से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी ने विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें जिले सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि सिंगरौली गंभीर पर्यावरणीय संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि जंगल खत्म हो रहे हैं, प्रदूषण बढ़ रहा है और आदिवासी अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। कांग्रेस इस दर्द को समझती है और अब निर्णायक हस्तक्षेप की शुरुआत हो चुकी है।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 10 दिसंबर को समिति के स्वागत और निरीक्षण कार्यों में पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ शामिल हों।बैठक में जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया तथा निर्णय लिया गया कि बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता समिति के साथ बांसी और बेरदहा क्षेत्रों के निरीक्षण में मौजूद रहेंगे, जिससे सिंगरौली के पर्यावरणीय और सामाजिक मुद्दों को प्रभावी रूप से समिति के समक्ष रखा जा सके।जिला कांग्रेस के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समिति सिंगरौली के पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक हित में नए रास्ते खोलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button