ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

होटल छापा, 7 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

 

छिंदवाड़ा-मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले के सौंसर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यह रैकेट शहर के रेमंड चौक के पास स्थित एनएन होटल से संचालित किया जा रहा था। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात होटल पर छापा मारा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

छापे के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से 7 युवक और 7 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। पुलिस ने कमरों की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की, जिसे गवाहों के सामने जब्त कर लिया गया है।

 

पीछे के गेट से फरार हुए युवक

पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच तीन युवक होटल के पिछले गेट से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके से 7 युवक और 7 युवतियों को पकड़ लिया। इसके साथ ही होटल के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

अनैतिक देह व्यापार की पुष्टि

पुलिस के अनुसार, एनएन होटल में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार की गतिविधियां चल रही थीं। छापे में कुल 7 जोड़े महिला-पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। होटल के कमरों से मिली सामग्री को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

महिलाओं की निजता का रखा गया ध्यान

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए पुरुषों को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि महिलाओं की निजता को ध्यान में रखते हुए उनसे अलग से पूछताछ की गई। बाद में उनके परिजनों को सूचना देकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button