देश विदेशबड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के दो लोगों समेत तीन की मौत, एक गंभीर घायल

 

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में निंबाहेड़ा–चित्तौड़गढ़ हाईवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे टायर पंचर होने से खड़ी पिकअप को तेज रफ्तार वैन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक एसयूवी भी वैन से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप चालक और वैन में सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप चालक टायर बदल रहा था, तभी चित्तौड़गढ़ की ओर से आ रही वैन ने पिकअप को टक्कर मारी। कुछ ही देर में तेज रफ्तार एसयूवी ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन में सवार लोगों के शव फंस गए, जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

 

हादसे में वैन सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में वैन सवार एक पुरुष और एक महिला नीमच जिले के सरवानिया महाराज क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि पिकअप चालक मंदसौर का रहने वाला है।

 

सूचना मिलते ही निंबाहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button