पॉलीटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्रों का प्रथम मिलन समारोह आयोजित
एल्युमिनी मीट में एसोसिएशन का हुआ गठन

सिंगरौली-शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज वैढन के पूर्व छात्रों हेतु एल्युमिनी मीट का पहली बार आयोजन किया गया जिसमें 1983 बैच से वर्तमान पासआउट बैच के पूर्व छात्रों ने सहभागिता की।
सर्वप्रथम पूर्व छात्रों द्वारा पचौर स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज का भ्रमण किया गया जहां वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों द्वारा गुलाब का फूल स्नेह के प्रतीक के रूप में देकर सबका स्वागत किया तो पूर्व छात्रों ने अपना स्नेह और जूनियर्स के प्रति अपनी भावनाएं प्रदर्शित करते हुए सबको चॉकलेट देकर पुचकारा।नवीन कैंपस और सुविधाओं को देखकर सबने संतोष जाहिर करते हुए पुराने समय के उपलब्ध संसाधनों और वर्तमान की नवीनता को देखते हुए बेहद प्रभावित हुए।एल्युमिनी मीट का आयोजन राजकमल होटल के सभागार में किया गया जहां पॉलीटेक्निक प्राचार्य कैलाश तंतुवे द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से कॉलेज की गतिविधियों और नवाचारों को पटल पर रखा गया।सभी उपस्थित पूर्व छात्रों ने अपना परिचय और वर्तमान के अपने कार्यक्षेत्र के बारे में बताया तो वहीं कार्यक्रम में उपस्थित ना हो पाए सीनियर्स ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से पुरानी यादों के प्रति भावुकता दिखाई।एल्युमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष सजन अग्रवाल के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए पुराने सहपाठियों ने केक काटकर धूमधाम से बधाईयां प्रेषित की।पूर्व छात्रों के परिवार के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पुराने सहपाठियों,सीनियर और जूनियर के बीच सम्मान और स्नेह को देखकर प्रसन्नता जाहिर की।पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ द्वारा सभी पूर्व छात्रों को मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया और वर्तमान छात्रों से संवाद के माध्यम से मार्गदर्शन देते रहने हेतु अपील भी जारी किया।
एल्युमिनी एसोसिएशन द्वारा सर्वसम्मति से कॉलेज के बाहर मुख्यद्वार पर तकनीकी शिक्षा के अग्रदूत श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को पारित किया गया तथा मध्यप्रदेश के सबसे बड़े तकनीकी संस्थान परिसर के उपलब्ध होने से पॉलीटेक्निक कॉलेज के कैंपस में इंजीनियरिंग कॉलेज की मान्यता प्राप्त हो सके इस हेतु सम्मिलित रूप से प्रयास करने पर जोर दिया गया।
एल्युमिनी एसोसिएशन का गठन इस अनुसार हुआ –
– संयोजक – अजय पाण्डेय,बसंत पाण्डेय एवं संजय श्रीवास्तव
– अध्यक्ष – सजन अग्रवाल
– कार्यकारी अध्यक्ष – संतोष पाण्डेय
– उपाध्यक्ष – राकेश गोयल, अभिलेश द्विवेदी एवं मेवालाल शाह
– सचिव – कैलाश तंतुवे (पदेन प्राचार्य)
– सहसचिव – संदीप कुमार दुबे
– कोषाध्यक्ष – अनिल जायसवाल
– एसोसिएशन रिलेटेड इवेंट प्लानर एंड मैनेजर,सोशल इंगेजमेंट,सोशल मीडिया एंड पीआरओ,वेबसाइट & सोशल मीडिया प्रभारी- आशीष शुक्ला
– एसोसिएशन ऑफिस इंचार्ज – अरुण प्रताप सिंह
– इंस्टीट्यूशनल एंड एसोसिएशन कॉर्डिनेटर – आशीष भंडारी या पदेन टीपीओ
– कार्यकारी सदस्य – विष्णु कुमार मिश्र,शंख लाल शाह,शिव शंकर,आर बी कुशवाहा,रमेश कुमार सिंह ,अनिल कुमार त्रिपाठी,पवन कुमार,अरविंद शुक्ला,विमल उपाध्याय,महेंद्र कुमार,हरीश तिवारी,व्ही पी राय,नारायण दास बैस

वीडियो संदेश के माध्यम से रूबरू हुए वरिष्ठ पूर्व छात्र-
1. आनंद सिंह (1983 बैच)- इंजीनियर इन चीफ(एमपीयूडीसी)
2. असित चतुर्वेदी(1983 बैच)- डायरेक्टर सेंट्रल वाटर कमीशन
3. अश्वनी शाह – सीनियर सेक्शन इंजीनियर इंडियन रेलवे
4. उपेन्द्र कुमार – सुप्रीडेंट इंजीनियर बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन,बिहार शासन
5. राजेश प्रताप सिंह – जल संसाधन विभाग,एसडीओ,बाणसागर परियोजना
6. अवधेश सद्दी – रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर
7. आईएएस धनंजय देवांगन – पूर्व प्रोफेसर (रिटायर्ड)
8. अनुज मिश्रा – असिस्टेंट मैनेजर हिंडाल्को उड़ीसा
9. अमित कुमार शाहू – प्रोजेक्ट मैनेजर सैनी इंडिया













