सीधी

किसानों को न मिली दवाई, विभाग ने सच छुपाने के लिए रासायनिक दवाओं को लगा दी आग…

किसानों को न मिली दवाई, विभाग ने सच छुपाने के लिए रासायनिक दवाओं को लगा दी आग…

अमित श्रीवास्तव कुसमी

सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी से कृषि विभाग की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां किसानों को वितरित की जाने वाली रासायनिक दवाएं न तो किसानों तक पहुंचीं, न ही उन्हें सुरक्षित नष्ट किया गया — बल्कि विभागीय अधिकारियों ने उन्हें खुले स्थान पर आग के हवाले कर दिया।

मामला तब उजागर हुआ जब मीडिया की टीम कृषि विस्तार कार्यालय कुसमी पहुंची। वहां कार्यालय के पास कई जली और अधजली दवाओं की बोतलें पड़ी मिलीं। कुछ बोतलों में अब भी रासायनिक पदार्थ मौजूद थे, जिससे आसपास प्रदूषण और खतरे की स्थिति बन गई थी।

 

इस संबंध में जब संबंधित एसएडीओ से संपर्क किया गया, तो वे अनुपस्थित मिले। वहीं, मौके पर मौजूद नई आरआईओ और हिमांशी सिंह ने बताया कि “दवाइयां खराब हो गई थीं, इसलिए उन्हें फेंक दिया गया।” लेकिन जब मामले की गहराई से जांच की गई, तो पता चला कि ये वही दवाइयां थीं जो किसानों को वितरण के लिए आई थीं — जिन्हें किसी कारणवश बांटा ही नहीं गया।

 

जानकारी के अनुसार, नियमों के तहत खराब रासायनिक दवाओं को गड्ढा खोदकर मिट्टी में सुरक्षित रूप से डिस्पोज किया जाना चाहिए। लेकिन कृषि विभाग ने न तो ऐसा किया, न ही वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बजाय बचा हुआ स्टॉक खुले में फेंककर और जलाकर मामले को दबाने की कोशिश की गई।

 

सबसे बड़ी बात यह कि इस लापरवाही से न सिर्फ सरकारी संसाधनों की बर्बादी हुई, बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जब इस पूरे प्रकरण पर एसएडीओ एस.पी. साकेत से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने न फोन उठाया, न ही जानकारी देने की ज़रूरत समझी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button