बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल की जयंत परियोजना ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 1000 पौधों का किया वितरण

एनसीएल में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का किया जा रहा आयोजन

पोल खोल सिंगरौली

भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में एनसीएल की जयंत परियोजना ने ‘स्वच्छता संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया और उपस्थित ग्रामीणों को अपने आस-पास साफ़ सफ़ाई रखने, गंदगी ना फैलाने, स्वच्छ तथा हरित त्यौहार उत्सव मनाने और स्वच्छता अभियान में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत उपस्थित लोगो को 1000 पौधों का वितरण भी किया गया।

एनसीएल में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित इस अभियान के तहत एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजना एवं इकाइयों में स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों जैसे पेंटिंग, चित्रकला और स्लोगन लेखन, निबंध लेखन , ड्राइंग इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । इसके अलावा सफ़ाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सफ़ाई मित्र सुरक्षा शिविर व स्वच्छता रैली का भी आयोजन किया जा रहा है ।

हाल ही में एनसीएल की दुधीचुआ परियोजना ने डीएवी विद्यालय में बच्चों को स्वच्छता शपथ दिलायी। इस दौरान 1500 से अधिक बच्चों ने स्वच्छता का संकल्प लिया । साथ ही कंपनी मुख्यालय में स्वच्छता सेल्फी पॉइंट भी लगाया गया है ।

गौरतलब है कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान एनसीएल में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2025 तक मनाया जा रहा है। इसके तहत जन जागरूकता अभियान, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, स्वच्छता लक्षित इकाइयों को चिह्नित करना,

सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों का आयोजन, परिक्षेत्र में स्थित ईको पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों की साफ–सफाई, कार्यालय परिसर की साफ–सफाई, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण, थैंक यू सफाई मित्र कार्यक्रम, स्वच्छ एवं हरित त्योहार उत्सव का आयोजन एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे रंगोली, निबंध लेखन, ड्राइंग, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, स्वच्छता पाठशाला, स्वच्छता संवाद इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button