बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, रीवा में सबसे कम तापमान

भोपाल-मध्य प्रदेश में इस समय ठंड ने पूरी तरह से असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश भर में तापमान में गिरावट आई है। खासकर रीवा में तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पचमढ़ी से भी कम है।

19 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले रात भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और अन्य 19 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तरी हवाएं एमपी में कड़ी सर्दी ला रही हैं।

दिसंबर में टूट सकते हैं ठंड के रिकॉर्ड

इस बार ठंड ने नवंबर में ही दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड दे दी है। खासकर 17 नवंबर 2025 को भोपाल का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जो 1941 के बाद सबसे कम था। मौसम विभाग के अनुसार, अगर ठंड का यही पैटर्न रहा, तो दिसंबर में और अधिक ठंड पड़ने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:

रीवा: 5.8 डिग्री
राजगढ़: 6 डिग्री
पचमढ़ी: 6.7 डिग्री
ग्वालियर: 7.5 डिग्री
भोपाल: 8.2 डिग्री

दिन में भी सर्दी का असर

प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन के समय भी सर्दी का असर महसूस हो रहा है। शुक्रवार को नरसिंहपुर, बैतूल, शिवपुरी, धार और अन्य स्थानों पर दिन का तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड बनी रही।मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार सर्दी के तेवर बेहद तीव्र हैं और फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं दिखती।

Author

Related Articles

Back to top button