ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दुधीचुआ कोयला खदान में सुरक्षा उल्लंघन, फॉरच्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ती पकड़ी गई

सिंगरौली। जिले की दुधीचुआ कोयला खदान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की इस खदान में एक फॉरच्यूनर गाड़ी को तेज रफ्तार में चलते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना खदानों में सुरक्षा नियमों और मानकों पर सवाल खड़ा करती है।

खदान में लागू 30-15-5 गति नियम का उल्लंघन
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी खदान के होल-पैक मार्ग पर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के चल रही है। वाहन में न तो लाल झंडा लगा है और न ही निर्धारित गति का पालन किया जा रहा है। खदान क्षेत्र में 30-15-5 का सख्त गति नियम लागू है, जिसके तहत सामान्य स्थिति में 30 किमी प्रति घंटा, मोड़ पर 15 किमी और रिवर्स करते समय 5 किमी प्रति घंटा की गति निर्धारित है। वायरल वीडियो में यह नियम पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया।

गाड़ी ओवरबर्डन कंपनी की बताई गई
यह गाड़ी ओवरबर्डन का कार्य करने वाली गजराज माइंस कंपनी से संबंधित है। दुधीचुआ परियोजना के महाप्रबंधक वी.के. सिंह ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से यह वीडियो प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वाहन की पहचान की जा रही है और इसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में यह वाहन खदान क्षेत्र में प्रवेश न कर सके।यह घटना खदान में सुरक्षा नियमों के पालन और कर्मचारियों की सुरक्षा के महत्व पर ध्यान दिलाती है, और संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Author

Related Articles

Back to top button