सीएम हेल्पलाइन में सिंगरौली पुलिस अव्वल
91.69प्रतिशत वेटेज के साथ प्रदेश में पहला स्थान, 'ए ग्रेडिंग हासिल

सिंगरौली।सीएम हेल्पलाइन 181 के माध्यम से दर्ज शिकायतों के निराकरण में सिंगरौली पुलिस ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 20 दिसंबर 2025 को जारी जिलेवार ग्रेडिंग में सिंगरौली जिले ने 91.69 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ‘ए ग्रेडिंग प्राप्त करते हुए प्रथम समूह में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
यह उपलब्धि पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षकमनीष खत्री के कुशल नेतृत्व में हासिल हुई। पुलिस अधीक्षक खत्री व उनकी टीम ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत संपर्क कर समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण कराया।माह नवंबर 2025 में जिले में कुल 1114 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 1035 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया गया, जो अब तक की एक रिकॉर्ड कार्यवाही मानी जा रही है।
इनमें महिला थाना ने 100 प्रतिशत, जबकि मोरवा, बरगंवा, लंघाड़ोल, गढ़वा थाना और शासन, जयंत चौकी ने 95 प्रतिशत से अधिक सफलता दर्ज की।
शिकायतों में लगभग 20त्न जमीनी विवाद, 25प्रतिशत मारपीट, 10प्रतिशत पारिवारिक, 10प्रतिशत आपसी विवाद, 9प्रतिशत लेन-देन, 8प्रतिशत महिला संबंधी और शेष अन्य श्रेणियों की शिकायतें रहीं। अधिकांश मामलों का निराकरण लेवल-1 स्तर पर ही कर दिया गया।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर व अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, सभी थाना-चौकी प्रभारियों, साइबर सेल व शिकायत शाखा की टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।सीएम हेल्पलाइन में यह सफलता सिंगरौली पुलिस की जनहितैषी कार्यशैली और प्रभावी मॉनिटरिंग का परिणाम मानी जा रही है।













