बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

माड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलात्कार के 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर अवैध शराब जब्त

सिंगरौली।पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग–अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी सहित बलात्कार के दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आधा दर्जन अवैध शराब कारोबारियों को पकड़कर करीब 70 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब जब्त की है।

थाना प्रभारी माड़ा शिवपूजन मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर स्थायी वारंटी राजेश कुमार शाह (37 वर्ष), निवासी ग्राम मलगो को ग्राम सुलियारी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला को भरण-पोषण न देने के मामले में लंबे समय से फरार था।

इसी तरह थाना माड़ा में दर्ज बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों भीम कुमार साकेत एवं राजेन्द्र शाह, दोनों 19 वर्ष, को अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। दोनों प्रकरणों में बीएनएस की धाराओं के साथ पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा पुलिस ने अभियान चलाकर ग्राम हटका एवं ओखरावल क्षेत्र से छह अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 70 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई में थाना माड़ा व चौकी बंधौरा के पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button