भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

चितरंगी में बड़ी आगजनी,एसडीएम कार्यालय के सामने दुकान जलकर खाक

चितरंगी में बड़ी आगजनी,एसडीएम कार्यालय के सामने दुकान जलकर खाक

फायर ब्रिगेड की भारी कमी ग्रामीणों में आक्रोश

जिले के चितरंगी से बड़ी खबर

स्थानीय एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित लाले साहू की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखा समस्त सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद वाहन काफी देर से मौके पर पहुंचा, जिससे नाराज ग्रामीणों ने उसे वापस लौटा दिया।

एक की जगह दो फायर ब्रिगेड पहुंची।

घटना को लेकर ग्रामीणों में मंत्री एवं प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र राज्य मंत्री राधा सिंह का गृह ग्राम होने के साथ-साथ एसडीएम मुख्यालय भी है।

घटना पर मौजद अधिकारियों के द्वारा जिले में बात की गई जिस बताया गया कि फाइल स्वीकृति के लिए गई है।

जब की चितरंगी मुख्यालय में शव वाहन और फायर ब्रिगेड नहीं है जबकि दो शव वाहन और दो फायर ब्रिगेड की आवश्यकता है जिसे उपलब्ध करने के लिए शासन प्रशासन के क्षेत्रीयजनों की ओर से मांग की जाती है।

 

इसके बावजूद यहां न तो फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था है और न ही शव वाहन उपलब्ध है,जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी (टीआई) पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

वहीं कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की जिला अध्यक्ष सरस्वती सिंह, लल्लाराम पांडेय,संकठा सिंह बबलू, लालता सिंह सहित अन्य सैकड़ों  लोग भी मौके पर उपस्थित रहे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि चितरंगी जैसे महत्वपूर्ण मुख्यालय में शीघ्र फायर ब्रिगेड एवं आवश्यक आपात सुविधाओं की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

 

श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button