भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाईसहकार ग्लोबल कंपनी की पीसी मशीन जब्त,अवैध उत्खनन का खुलासा

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाईसहकार ग्लोबल कंपनी की पीसी मशीन जब्त,अवैध उत्खनन का खुलासा

सिंगरौली।

कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) चितरंगी सौरभ मिश्रा ने राजस्व टीम के साथ चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेही स्थित रेत खदान का भौतिक सत्यापन किया।

जांच के दौरान दूसरे दिन सहकार ग्लोबल कंपनी द्वारा लीज क्षेत्र से बाहर अवैध रूप से उत्खनन करते हुए दूसरी पीसी मशीन पाई गई। मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मशीन को जब्त कर थाना चितरंगी को सुरक्षार्थ सौंप दिया गया।

जिसे झोखो चौकी पर कड़ी कराई गई।

बताया गया है कि सरकार ग्लोबल कंपनी के खिलाफ लंबे समय से अवैध उत्खनन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को कलेक्टर द्वारा गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली

 

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button