बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जबलपुर में घने कोहरे का असर, कई ट्रेनें घंटों लेट

जबलपुर। सोमवार सुबह शहर में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। देर रात से छाए कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जबलपुर आने वाली कई यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं।

घने कोहरे का असर प्रीमियम ट्रेनों पर भी देखने को मिला। रीवा–रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस करीब एक घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से जबलपुर आने वाली प्रमुख ट्रेनें 2 से 7 घंटे तक लेट रहीं।

बीती रात से सोमवार 22 दिसंबर की सुबह तक हालात ऐसे रहे कि कुछ ही मीटर दूर तक देख पाना मुश्किल हो गया। कम दृश्यता के कारण रेलवे को ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित करनी पड़ी, जिससे यह स्थिति बनी।

विलंब से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

20174 रीवा–रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस – 1 घंटा 15 मिनट

12190 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर महाकोशल एक्सप्रेस – 7 घंटे

12191 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस – 5 घंटे 30 मिनट

22182 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस – 2 घंटे 10 मिनट

11448 हावड़ा–जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस – 2 घंटे

03251 दानापुर–बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन – 5 घंटे 30 मिनट

03248 बेंगलुरु–दानापुर स्पेशल ट्रेन – 6 घंटे

11062 जयनगर–एलटीटी पवन एक्सप्रेस – 2 घंटे 50 मिनट

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

Author

Related Articles

Back to top button