मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, बैढ़न में क्रिसमस पर्व की धूम, बच्चों ने सांता क्लॉज़ बनकर मनाया उत्सव

सिंगरौली। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, बैढ़न में क्रिसमस पर्व को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण क्रिसमस की रौनक से सराबोर नजर आया।
क्रिसमस के आगमन की खुशी में विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांता क्लॉज़ का रूप धारण किया, जिन्हें देखकर विद्यालय परिसर खुशियों से भर उठा। बच्चे सांता क्लॉज़ के साथ फोटो खिंचवाते हुए बेहद उत्साहित नजर आए, वहीं तालियों की गूंज से माहौल आनंदमय हो गया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी शिक्षकों और अभिभावकों ने जमकर सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने क्रिसमस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व प्रेम, शांति, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश देता है।

विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को आपसी प्रेम, सद्भाव, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ नैतिक और सामाजिक चेतना का विकास करना रहा।कार्यक्रम के समापन पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा विद्यालय परिसर खुशी, उल्लास और क्रिसमस की खुशबू से सराबोर नजर आया।

Author

Related Articles

Back to top button