मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, दृश्यता घटकर 20 मीटर

सिंगरौली। जिले और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड जारी है। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर मात्र 20 मीटर रह गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। सोमवार रात भी तापमान इसी स्तर पर रहा, जिससे सड़कों और खुले इलाकों में ठंड का असर और बढ़ गया।

घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सुबह और शाम विशेष सावधानी बरतने, हेडलाइट और फॉग लैंप का उपयोग करने की सलाह दी है।
सिंगरौली के अलावा सरई, बैढ़न, देवसर और चितरंगी तहसीलों में भी न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद ठंड का असर बना हुआ है।

सुबह के समय शहर में कोहरे और ठंड के कारण स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र और ड्यूटी पर जाने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। ठंड के बढ़ने से अस्पतालों में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। प्रशासन ने नागरिकों से बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button