मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनसुनवाई में सिंगरौली पुलिस ने सुनी आमजन की समस्याएँ

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएँ सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी नवानगर श्री कपूर त्रिपाठी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा काउंसलिंग कराई गई तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है और जनहित में इस तरह की जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button