बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन, चुनाव प्रचार में जुटे भाजपा के दिग्गज

सिंगरौली। वर्ष 2025 के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 129वां संस्करण जिले के समस्त बूथों पर आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने हर बार की तरह इस बार भी अपने सभी बूथों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। जिले के बड़े नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता निर्धारित बूथों पर उपस्थित रहे और कार्यक्रम का श्रवण किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह ने विंध्य नगर मंडल के बूथ क्रमांक 176 पर कार्यक्रम का श्रवण किया। इस दौरान विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सुमिरन गुप्ता, वीरेंद्र गोयल, प्रेमवती खैरवार, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय और मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय भी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह विंध्य नगर मंडल के बूथ क्रमांक 166 में उपस्थित रहे, जबकि विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह बैढ़न मंडल के बूथ क्रमांक 123 में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।कार्यक्रम के पश्चात सभी नेताओं ने वार्ड क्रमांक 34 में आगामी उप-चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में गहन जन संपर्क अभियान शुरू किया। प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेता घर-घर जाकर मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार को वोट देने का आग्रह किया।













