मध्य प्रदेशसिंगरौली

होटल नीलम द्वारा सौरा नाला पर किया जा रहा अतिक्रमण, 5 फीट किया गया विस्तार, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

सिंगरौली-नगर पालिक निगम सिंगरौली के नवजीवन बिहार स्थित शिवाजी काम्पलेक्स के पीछे होटल नीलम द्वारा सौरा नाला में अतिक्रमण करने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि होटल ने नाला के 5 फीट हिस्से का अवैध रूप से विस्तार किया है, जिससे शहर के बड़े हिस्से का वर्षा जल निर्गमन प्रभावित हो सकता है।

सौरा नाला, जो शहर के लिए वर्षा जल का प्रमुख मार्ग है, को अवरुद्ध करने से जलभराव की समस्या बढ़ सकती है और इससे नागरिकों को भविष्य में जलनिकासी से संबंधित गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यह पहली बार नहीं है, जब होटल नीलम द्वारा इस प्रकार के प्रयास किए गए हैं। इससे पहले भी होटल द्वारा नाला में अतिक्रमण करने की कोशिश की जा चुकी है।

स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने इस मामले को लेकर कलेक्टर सिंगरौली और आयुक्त नगर निगम से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर इस अतिक्रमण को रोका नहीं गया, तो इससे शहर में जल निकासी की व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे प्राथमिकता से देखना शुरू कर दिया है और जल्द ही कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई है।

Author

Related Articles

Back to top button