कलेक्ट्रेट सभागार में पर कलेक्टर ने की 225 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई

सिंगरौली – मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 225 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।जनसुनवाई में पहुचे ग्राम पंचायत क्षेत्र मकरोहर बगैया टोला आदिवासी बैगा बस्ती में विद्युतीकरण कराये जाने हेतु आवेदक रामचन्द बैगा, राम राजा बैगा सहित अन्य ग्रामीणो ने आवेदन दिया। जाति प्रमाण जारी कराये जाने हेतु रमेश कुमार शाह पिता रामल्ललू निवासी ग्राम खटखरी, राधिका देवी निवासी मोरवा द्वारा आवेदन दिया गया।
वही धर्मपाल सिंह पिता स्व. सूरज लाल खैरवार निवासी ग्राम बिन्दुल अपने स्वा. पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। जनसुनवाई मे पहुची कोयल खूथ निवासी तुलसन सिंह द्वारा 6 महीने से अप्राप्त वृद्धा पेशन की राशि उपलब्ध कराये जाने हेतु आवेदन दिया। वही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाये जाने हेतु राकेश शाह पिता दैवीर शाह निवासी ग्राम चूड़ीपाठ के द्वारा आवेदन दिया गया।
जन सुनवाई में पहुचे ग्राम तेलगवा हरिजन बस्ती वार्ड क्रमांक 36 के निवासियों द्वारा बस्ती में सड़क, लाईट एवं बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। ग्रामीणो ने बताया कि बस्ती में लगभग 15 परिवार निवासरत है लेकिन आज तक बस्ती मे मूलभूत सुविधाए उपलब्ध नही कराई गई सड़क न होने के कारण बच्चे बर्षात के दिनो में स्कूल तक नही जा पाते। बच्चो का भविष्य प्रभावित हो रही है अतः बस्ती में सड़क एवं बिजली की व्यवस्था कराई जाये।नगर निगम के वार्ड क्रमांक 31 हर्रई पूर्व में सड़क निर्माण एवं बिजली पोल लगाने के साथ ही वार्ड नाली निर्माण कराये जाने हेतु आवेदन देते हुयें संजू लाल, जयराम दास ने समस्याओ से अवगत कराया।जनसुनवाई में पहुची नवजीवन विहार निवासी श्रीमती प्रजापति ने अपने पति ईलाज कराये जाने हेतु आवेदन देते हुये अवगत कराया कि मेरे पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही पति का ईलाज कराये जाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कराया जाये।जन सुनवाई मे पहुची मंजू कुमारी पति नरेन्द्र कुमार शाह निवासी धिरौली के द्वारा आगनवाड़ी सहायिका के पद दावा आपंत्ति का निराकरण कर नियुक्त पत्र जारी करने हेतु आवेदन दिया गया।
वही राजस्व से संबंधित प्रकरणो के निराकरण कराये जाने हेतु आवेदन प्राप्त हुयें जिस छोटी शाह पति स्व. विश्वनाथ शाह निवासी ग्राम बिहार के द्वारा नक्शा तरमीम कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। सीमांकन अपत्ति के संबंध में राजीवलोचन चतुर्वेदी चितरंगी निवासी द्वारा सीमांकन में सुधार कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। जन सुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार सविता यादव, जान्हवी शुक्ला, प्रीति सिकरवार सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।













